रोहित कुमार मुंगेर
मुंगेर के तारापुर में प्रमुख व उप प्रमुख कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन बता दें कि
तारापुर प्रमुख एवं उप प्रमुख कार्यालय का उदघाट्न विधायक राजीव सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार,प्रमुख अश्वनी राज एवं उप प्रमुख संगीत देवी ने सम्मिलित रूप से उद्घाटन किया।जिसके बाद प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज एवं उप प्रमुख संगीत देवी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया।
प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के कार्यालय के उद्घाटन के बाद मौके पर रहे वीडियो संजय कुमार सीओ वंदना कुमारी, डीपीआरओ गौतम कुमार भारती प्रमुख अश्वनी राज एवं उप प्रमुख संगीता देवी ने विधायक को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।तो वही प्रमुख उप प्रमुख को विधायक ने माला पहनाकर शुभकामना दी।
वही विधायक श्री सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पंचायती राज व्यवस्था के प्रमुख अंग हैं प्रखंड के अपने-अपने कार्य क्षेत्र में निष्पक्षता के साथ कार्य को निष्पादित करें ताकि सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके। विधायक ने दोनों को बधाई देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।