कोटा ब्यूरो
सर्दी के सितम ने छुड़ाई धूजणी कोल्ड अटैक के बीच देर सवेरे तक भी पारा 7-8 डिग्री के बीच
कोटा शहर व क्षेत्र के वाहन चालकों को वाहन चलना पड़ रहा हैडलाइट जलाकर।
सड़क किनारे अलाव का सहारा लेते नजर आए लोग
पिछले 3 दिन रहे कोटा में इस सीजन के सबसे सर्द दिन
कोटा जिला में कहर बरपा रही सर्दी:कोटा में अब सर्दी के चलते लगा कर्फ्यू; सड़कों पर सन्नाटा पसरा
कोटा सहित हाडौती में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कोटा में सूरज के दर्शन नहीं हुए।
कोटा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। रात ढलते से ही कोहरा छाया वही सुबह होते ही शहर पूरी तरह कोहरे की चादर में छाया रहा।
लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ।
आम लोग सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलाते नजर आए। बर्फीली हवाओं के चलते बदले मौसम ने लोगों के जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अभी दो-तीन दिन यही स्थिति बनी रहेगी। पिछले दिनों हुई बारिश एवं ओला वर्ष्टि की वजह से सीवियर कोल्ड का असर देखने को मिल रहा है। हाडौती ग्रामीण अचल में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।। खेतों पर कार्य करने वाले किसान भी कोहरे एवं ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलाव का सहारा ले रहे है।
🖋️कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी