जंगल से निकले तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर दो मासूमों को बनाया अपना शिकार

जंगल से निकले तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर दो मासूमों को बनाया अपना शिकार

 

तेंदुओ के हमले में गई दो मासूमों की जान, बीती देर रात मासूमों को उठा ले गए थे तेन्दुऐ

 

स्थानीय ग्रामीणों तथा वन विभाग की खोजबीन के बाद घटना स्थल कुछ दूरी पर मिले मासूमों के कंकाल

 

 

1- कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेन्ज अन्तर्गत जंगल से निकल आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने सोमवार की देर रात लगभग 8:30 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैगलपुरवा मैं तेंदुए ने दस्तक दी | तेंदुए ने हमला कर ग्राम मैगलपुरवा निवासी जल्लन के घर से ननिहाल आए 3 वर्षीय आदित्य पुत्र मनीराम निवासी झाला कला थाना मटेरा को उठा ले गया | मंगलवार की सुबह घटनास्थल से लगभग 6 किलोमीटर दूर गांव के किनारे स्थित बाग के समीप मासूम का केवल सर बरामद हुआ |

 

 

2- कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज अंतर्गत जंगल से निकल आबादी के बीच पहुंचे तेंदुए ने सोमवार की देर रात लगभग 7:30 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया दीवान के मजरा रिक्खा पकड़िया में दस्तक दी | तेंदुए ने हमला कर ग्रामीण बालकिशुन यादव के लगभग 9 वर्षीय पुत्र रामतेज को उठा ले गया | घटना के वक्त मासूम परिजनों के साथ खेत से घर वापस आ रहा था | घटनासल से कुछ दूरी पर मासूम का केवल सर और पैर बरामद हुआ |

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोतीपुर वन रेंज व मोतीपुर पुलिस की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन रात में कहीं भी मासूमों का पता नहीं चल सका | दोनों स्थानों पर वन विभाग और पुलिस की टीमें घटना के बाद से ही घटनास्थल पर तैनात रही |

 

मोतीपुर पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चलाए जा रहे स्वच्छ अभियान में मंगलवार की सुबह अलग-अलग स्थानों से दोनों मासूमों के कंकाल बरामद हुए | मोतीपुर पुलिस ने दोनों मासूमों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया |

 

 

एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर हुए तेंदुए के हमलों में हुई मासूमों की मौत से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है |

बहराइच से जिला संवाददाता अजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!