राजाखेड़ा के गांव बीच का पुरा में 3 दिन से बिजली नहीं आने से लोगों को पेयजल की समस्या का करना पड़ रहा सामना,बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

राजाखेडा——राजाखेड़ा उपखण्ड के गांव बीच का पुरा में विगत 3 दिन से लाइट नहीं आने के कारण इन दिनों ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आज हाथों में खाली बर्तन लेकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है की लाइट नहीं आने से गांव में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। इसी के साथ रात्रि में गांव में अंधेरा होने से चोर-उचक्कों का भय भी बना रहता है। ग्रामीण रघुवीर सिंह, धर्मेंद्र परमार, यशपाल त्यागी आदि ने बताया कि राजाखेड़ा के गांव बीच का पुरा में विगत करीब 3- 4 दिन से लाइट नहीं आ रही है जिसके कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइट नहीं आने से पशुओं के चारे की भी कुटाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पास के गांव से स्वयं के साथ पशुओं के लिए पानी ला रहे हैं जिसके कारण उनका सारा दिन पेयजल की व्यवस्था करने में ही बीत जाता है। ग्रामीणों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
इनका कहना है-:
पार्वती नदी में भारी मात्रा में पानी की आवक होने नदी से लगते विद्युत टावर को नुकसान पहुंचा है। प्रॉपर सप्लाई मिलने में टाइम लग सकता है। पेयजल आदि के लिए लोगों को विद्युत सप्लाई दे सकें इसके लिए व्यवस्था कर रहे है।अभी आधा-एक घंटे में विद्युत आपूर्ति देने की कोशिश की जा रही है। विशाल जयसवाल, जेईएन,ग्रामीण राजाखेड़ा। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा