भरतपुर 21 सितंबर
विधुत सबस्टेशन लखनपुर पर अधिक्षण अभियंता के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

नदबई.उप तहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित विधुत सबस्टेशन पर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने नेतृत्व में विधुत अधिक्षण अभियंता रामहेत एवं सहायक अभियंता मोहित कटियार के खिलाफ ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। महेश लखनपुर ने बताया की गांव लखनपुर मे 16 केवीऐ ट्रांसफार्मर करीब 18 दिन पहले जल गया था उसकी जगह लोड अपग्रेडेशन पर 25 केवीऐ स्वीकृत होने पर भी आज तक उपभोक्ता अधेरे व गर्मी मे मर रहे हैं तथा गांव मई एक्सप्रेस फीडर की मशीन करीब 10 दिन से खराब पडी है, मई फीडर मे फॉल्ट आने पर सभी फीडरों का सटडाऊन लेना पडता है। हठधर्मिता के चलते स्वीकृत 11 क्रौसिंग टॉवरों को भी नहीं लगाया जा रहा हैं ।आपस मे विधुत लाइनें बहुत कम दूरी से आपस मे क्रौस हो रही है हमेशा जनहानि की आशंका बनी रहती है, साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र लखनपुर विधुत सब स्टेशन पर अतिरिक्त 5 एमबीए ट्रांसफार्मर स्थापित करने एवं पृथक से नवीन ब्रेकर, सीटीपीटी मशीन व उप तहसील के पृथक ट्रांसफार्मर को सही स्थान पर लगाये जाने के पत्रों पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा। जबकि लखनपुर विधुत सबस्टेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के क्षेत्र मे आता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भरतपुर जिले के नदबई विधायक कुंवर जगतसिंह,बयाना विधायक ऋतु बनाबत,वैर विधायक बहादुर सिंह कोली से गुहार लगायी है। साथ ही भरतपुर व उच्चैन में पदस्थापित अधिकारियों को जिला बदर करने के साथ ही विभाग में कार्यरत ऐसे अधिकारियों का तबादला न किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंने के बारे में कहा गया है।इस अवसर पर लेखराज सोलंकी, लक्ष्मण सिंह, काशीराम, अजमत बघेल, समन्दर,परसराम पंडित, बिष्णु बधेल,लालसिंह, छिद्दा खान आदि उपस्थित रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे