नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला हुआ दर्ज

भरतपुर 22 सितंबर

नदबई के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला हुआ दर्ज

जयपुर सचिवालय में नौकरी लगवाने सहित अन्य बहानों से 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के पीड़ित ने लगाए हैं आरोप

भरतपुर। जिले की नदबई विधानसभा सीट से विधायक रहे जोगिंदर सिंह अवाना पर 22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित की ओर से लखनपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने पूर्व विधायक पर जोगिंदर अवाना पर जयपुर सचिवालय में नौकरी लगवाने सहित अन्य बहानों से 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महेश का कहना है कि वह पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना की वंशी पहाडपुर वाली खान पर मुनीम था। इस लीज में पीड़ित के रिश्तेदार भी शामिल थे। इनमें एक खान में साझेदारी करने के लिए पीड़ित ने 10 लाख रुपए पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना को दिए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद अवाना ने जयपुर सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी लगवाने की बात कही और इस बहाने 10 लाख रुपए मांगे, इनमें से 6 लाख रुपए अवाना को दे दिए। जबकि 4 लाख रुपए नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना की खान पर उसने 2 साल तक काम किया। मगर उसे सिर्फ दो महीने का वेतन ही दिया गया। 22 महीने का 5 लाख 72 हजार रुपए का वेतन नहीं दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि कुल मिलाकर 22 लाख रुपए पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना पर बकाया है। मगर यह रकम लौटाई नहीं जा रही। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित मुनीम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि अब तक पूर्व विधायक पर इसी प्रकार की ठगी कर पैसे हड़पने के 4 मामले तो विधानसभा क्षेत्र में ही दर्ज हो चुके हैं। जिनमें से महेश गुर्जर ने सचिवालय में नौकरी लगाने का झांसा दे 6 लाख ठगने का मामला 21 सितंबर 2024 को लखनपुर थाने में दर्ज कराया है।इसके अलावा,18 अगस्त 2024 को उच्चैन थाने में पीड़ित राहुलवीर द्वारा जमीन हड़पने का मामला कराया गया था दर्ज। साथ ही 8 जुलाई 2024 को पीड़ित अतर सिंह द्वारा अपनी बेटियों को रीट में पास कराने की एवज में 10 लाख हड़पने का उच्चेन थाने में कराया गया था मामला दर्ज। इससे पूर्व ,29 फरवरी 2024 को पार्षद पति कुंवर सिंह नंबरदार द्वारा तबादले का झांसा देकर 35 लाख हड़पने का मामला भी नदबई थाने में दर्ज करवाया जा चुका है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!