पूर्वजों के सम्मान में क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर मैदान में

23 सितंबर धौलपुर
पूर्वजों के सम्मान में क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर मैदान में
क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर के उपाध्यक्ष अमित परमार जी(नाहर पुरा) के नेतृत्व में बसेड़ी उपखण्ड अधिकारी साहब को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के लिए ज्ञापन सौपा गया जिसमें बताया गया के हाल ही में कोटा बूंदी सरहद पर स्थित राव सूरजमल जी हाडा की छतरी को कोटा डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा तोड़ दिया गया जिसका समस्त राजपूत समाज ने विरोध किया राजपूत समाज की मांग है की छतरी को पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए और एयरपोर्ट का नाम राव सूरजमल सिंह हाडा रखा जाए और छतरी तोड़ने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए यदि समय रहते ऐसा नहीं हुआ तो इन्होंने ज्ञापन में बताया कि इसके लिए वह अनशन करेंगे और भूख हड़ताल भी करेंगे ज्ञापन के दौरान उपखण्ड अधिकारी साहब ने आश्वासन दिया है कि आपकी यह सूचना राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी और मनन किया जाएगा ज्ञापन के दौरान वहां पर क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर के जिला उपाध्यक्ष अमित परमार नाहरपुरा, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना (मंशाकापुरा), प्रशांत सिंह परमार, ब्लॉक महामंत्री माधौ सिंह परमार, ग्राम अध्यक्ष पिपरौन गिर्राज सिंह परमार, पुर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष भूरा सिंह परमार, भानू सिंह परमार, आकाश सिंह परमार, रघुराज सिंह परमार, संदीप सिंह परमार आदि मौजूद रहे
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!