क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर के ब्लॉक राजाखेड़ा द्वारा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के लिए दिया गया ज्ञापन

क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर के ब्लॉक राजाखेड़ा द्वारा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के लिए दिया गया ज्ञापन

 


क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर के द्वारा लगातार राव सूरजमल जी हाडा की छतरी को तोड़ने के संदर्भ में ज्ञापन दिए जा रहे हैं और छतरी तोड़ने का विरोध किया जा रहा है राजपूत समाज की मांग है की छतरी को पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया जाए जहां पहले थी और एयरपोर्ट का नाम राव सूरजमल हाडा रखा जाए ।
क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर के जिला अध्यक्ष कृष्णा परमार जी द्वारा बताया गया की राजस्थान में हमारी राजपूती विरासत ही हमारी पहचान है लेकिन उसको मिटाने की कोशिश की जा रही है इससे राजपूत समाज में बहुत रोष है, अगर समय रहते उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो इसके लिए हम जन आंदोलन करेंगे ज्ञापन के दौरान माननीय उपखंड अधिकारी जी ने आश्वासन दिया है कि हम आपकी मांग को राज्य सरकार तक अवश्य पहुंचाएंगे और जल्द ही पहुंचाएंगे ज्ञापन के दौरान क्षत्रिय युवा एकता धौलपुर ब्लॉक राजाखेड़ा अध्यक्ष सत्यवान सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह चौहान, ऐवरन सिंह तोमर, मनोज तोमर, लवकुश तोमर, सौरव तोमर, धीरज तोमर, जोगेंद्र तोमर, अंकित तोमर, कल्लन तोमर, भानु सिंह तोमर, सुनील तोमर आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!