प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी:- अरुण प्रधान

प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी:- अरुण प्रधान

दिनांक 1 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय धौलपुर पर जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर की अध्यक्षता एवं जिला संयोजक युवा मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में जिला सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया,
बैठक के मुख्य अतिथि जिला सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अरुण प्रधान उपस्थित रहे,

 

बैठक मैं सर्वप्रथम मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की,
एवं मुख्य अतिथि अरुण प्रधान का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सत्येद्र पाराशर ने साफा पहनाकर माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ,
मुख्य अतिथि अरुण प्रधान ने जिले के सदस्यता अभियान जो निरंतर चल रहा है,
उसको लेकर युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल संयोजक को हर गांव गांव गली पहुंचकर नरेंद्र मोदी जी एवं भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया,
एवं सही समय पर जिले के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवाहन किया,
बैठक में राजू गुर्जर , पवन त्यागी , योगेश प्रताप सिंह , इशुकांत सक्सेना ,कमल सिंघल , अनिल राजपुत, गजेंद्र त्यागी ,हंसराम गुर्जर , दिलीप गुर्जर , चन्द्रप्रकाश उपाध्याय ,सूरज कुशवाह , चेतराम राजपुत, नीरज शर्मा , प्रशांत तिवारी , कुलदीप पोसवाल , मनीष गन्हेधी,अमित तिवारी,सचिन गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!