निःस्वार्थ युवा समिति व संवेदना ब्लड सेंटर कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम तरदा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न…

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

निःस्वार्थ युवा समिति व संवेदना ब्लड सेंटर कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम तरदा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न…

रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, विधायक फूलसिंह राठिया ने रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन

 

तरदा//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम तरदा गांधी चौक बस स्टैंड में नि:स्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्धघाटन रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने किया, इस मौके पर विधायक फूलसिंह राठिया का पुष्पगुच्छ देकर संस्थान के पदाधिकारीयों ने स्वागत किया। विधायक ने इस कार्यक्रम की आयोजन के लिए निस्वार्थ सेवा संस्थान की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि‌ यह संस्थान समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बचती है उन्होंने कहा कि लोगों को यह भ्रांतियां है।कि रक्तदान से कमजोरी आती है उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इसे उसी को फायदा है इससे किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। कार्यक्रम में दोपहर से शाम तक रक्तदान करने वालों का ताता लगा रहा इससे पहले ब्लड बैंक को सजाया भी गया था निस्वार्थ सेवा संस्थान के डॉक्टर ने अपने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला उन्होंने भी रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। रक्तदान करने के लिए भारी संख्या में हमारे युवा भाई लोग अपना रक्तदान किये।
कार्यक्रम में यह रहे मुख्य रूप से मौजूद
शांति स्वरूप महंत,अमर खांडे, मुन्ना केवट, गत्तू, श्रवण कुमार राठिया, प्रकाश दास, संतोष पटेल, कोमल पटेल, राजकुमार कौशिक,रथराम पटेल, एवं निस्वार्थ सेवा समिति के सभी सदस्य ब्लड बैंक के डॉक्टर समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!