दुर्गा पूजा पर्व को लेकर नावा जयपुर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च!

रो रिपोर्ट पलामू

दुर्गा पूजा पर्व को लेकर नावा जयपुर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च!

पाटन (पलामू ): पलामू जिला के पाटन प्रखंड नावा जयपुर पुलिस प्रशासन ने दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च किया!नावाजयपुर थाना के नावा आखड़ा, जयपुर, महूलिया टुईया, बगैया, कशवा खाड़,पचकेडिया एवं नावा खास बजार क्षेत्र मे पाटन बीडीओ डॉ अमित कुमार झा एवं पुलिस निरिक्षक अनिल कुमार सिंह एवं नावा जयपुर थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया!इस क्रम बीडीओ डॉ अमित कुमार झा ने सभी लोगों आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण वातावरण मे दुर्गा पूजा के त्यौहार मनाने की अपील किया!पुलिस निरिक्षक अनिल सिंह ने कहा की पुलिस प्रशासन सहयोग के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जाएगा!वही नावा जयपुर थाना प्रभारी कमलकिशोर पाण्डेय कहा की दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति एवं भाईचारे के मनाये और उन्होंने यह भी कहा की पुलिस असामाजिक तत्वों के लिए उतना ही सख्ती से पेस आएगी!साथ ही कहा नावा जयपुर पुलिस दुर्गा पूजा मे लगातार गस्ती करती रहेगी!मौके पर नावा जयपुर थाना एस.आई एसडी राम, एस.आई रविंद्र राहुल, एस.आई खेतुराम मुंडा, ए.एस.आई सुखदेव रविदास, एवं कई पुलिस जवान उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!