भाजपा टिकट न मिलने पर सुनील घाॅसी बोले, संगठन का निर्णय सर्वोपरि, करूंगा दायित्वों का पालन

भाजपा टिकट न मिलने पर सुनील घाॅसी बोले, संगठन का निर्णय सर्वोपरि, करूंगा दायित्वों का पालन

* मैं संघ और भाजपा संगठन से ऊपर नहीं हूं। भाजपा संगठन का जो भी निर्णय है, वह मेरे लिए सर्वोपरि है:सुनील

 

 

 

सिमरिया: सिमरिया विधानसभा सीट से भाजपा टिकट के दावेदार युवा, समाजसेवी नेता सुनील कुमार घाॅसी ने भाजपा संगठन के निर्णय का सम्मान करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुनील घाॅसी जो सिमरिया से विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, को इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। इस पर सुनील ने कहा कि वे भाजपा संगठन के फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं और संगठन के निर्देशों के अनुसार कार्य करते रहेंगे। सुनील कुमार  ने कहा, “मैं संघ और भाजपा संगठन से ऊपर नहीं हूं। भाजपा संगठन का जो भी निर्णय है, वह मेरे लिए सर्वोपरि है। मैं उसका स्वागत करता हूं और संगठन द्वारा दिए गए किसी भी दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे और संगठन से मिले हर जिम्मेदारी को दायित्वपूर्ण ढंग से निभाएंगे। सुनील घाॅसी ने यह भी कहा कि भाजपा और संघ के प्रति उनकी आस्था अडिग है और वे संगठन से अलग होकर कोई भी कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा से हटकर किसी अन्य दल या संगठन में शामिल नहीं होऊंगा। संगठन ने जो निर्णय लिया है, वह मुझे स्वीकार है और मैं हर स्थिति में पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा।” सुनील कुमार घाॅसी ने यह बयान उस वक्त दिया जब भाजपा ने सिमरिया सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया और उनके समर्थकों में असमंजस की स्थिति बनी थी। घाॅसी ने अपने समर्थकों से भी संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा कि भाजपा संगठन के निर्णयों का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!