भरतपुर 23 अक्टूबर
नदबई विधायक पुत्र हिम्मत सिंह ने कदमखंडी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ

भरतपुर. जिले में नदबई क्षेत्र के गांव ऐंचैरा में युवा संगठन की ओर से आयोजित ऐंचैरा कदमखण्डी प्रीमियर लीग (क्रिकेट प्रतियोगिता) का शुभारंभ नदबई विधायक जगत सिंह के पुत्र हिम्मत सिंह ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 20 टीमें भाग ले रही हैं। युवा टीम के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि हिम्मत सिंह को साफा, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हिम्मत सिंह ने कहा- खिलाड़ियों को हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में सहभागिता करने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। गांव में ऐसी खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। युवा संगठन ने बताया कि, खेल प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज 21,000 और सेकंड प्राइज 11,000 रखा गया है। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह गुड्डू, रोहित उपाध्याय, गोविंद भगौर, रज्जन महुआ, दुर्गेश बुटोलिया, अमित खटौटी, अशोक सरपंच, विक्रम सिंह, दिनेश भातरा, नरेंद्र देशवाल, रघुनंदन उपाध्याय, भरत देशवाल, ओमवीर, टीटू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे