शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान,टीम ने राजाखेड़ा में नष्ट करवाया 120 किलो दूषित मावा, 9 नमूने भी लिए

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान,टीम ने राजाखेड़ा में नष्ट करवाया 120 किलो दूषित मावा, 9 नमूने भी लिए

 

राजाखेड़ा-:दीपावली के त्यौहार पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके लिए प्रदेश भर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिससे खाद्य सामग्री विक्रेता मिलावटी सामग्री नहीं बेच सकें। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा द्वारा गठित टीम ने राजाखेड़ा पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए दिघी स्थित सुभाष चंद्र के मावा प्लांट से करीब 120 किलोग्राम दूषित मावा मौके पर नष्ट करवाया है। साथ ही मौके से तीन नमूने मावे के लिए गए हैं। टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए गांव अंबरपुर में करतार सिंह और मोहन प्रकाश के मावा प्लांट से तीन-तीन नमूने मावे के लिए है। लिए गए कुल 9 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!