विद्युत विभाग के संभागीय मुख्य अभियंता के निर्देशन में नदबई क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं के विभाग ने काटे कनेक्शन

भरतपुर

विद्युत विभाग के संभागीय मुख्य अभियंता के निर्देशन में नदबई क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं के विभाग ने काटे कनेक्शन

नदबई . संभागीय मुख्य अभियंता जयपुर डिस्कोम भरतपुर के निर्देशन में आज गुरूवार को जिले की तहसील नदबई के गांव डहरा, परसवारा व बुढ़वारी के बकायादार उपभोक्ताओं पर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए कनेक्शन काटे गए। उक्त कार्यवाही में विद्युत चोरी निरोधक थाना डीग के सहयोग से ग्राम हंतरा निवासी श्रीमती वीरवती पत्नी जलसिंह, लज्जा पत्नी फूल सिंह, भजनलाल निवासी डहरा व दिनेश पुत्र हरीसिंह हंतरा के मौके पर ही कनेक्शन काटे गए, साथ ही कई बकायादार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटे जाने के डर से मौके पर ही विद्युत बिल जमा कराया। निगम द्वारा की गई कार्यवाही से बकायादार एवं विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया।उक्त कार्यवाही में विद्युत चोरी निरोधक थाना डीग प्रभारी मुनेश सिंह, कनिष्ठ अभियंता डहरामोड नितिन डागुर एवं कर्मचारी शीलेन्द्र कुमार, प्रवीण, सत्यभान, हेमंत, धर्मेन्द्र सिंह पुलिस कांस्टेबल अशोक यादव, श्रीभान सिंह व ईश्वर दयाल मौजूद रहे।कनिष्ठ अभियंता नितिन डागुर के द्वारा बताया गया कि विद्युत बिल बकायेदारों के विरुद्ध इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!