ग्राम पंचायत दामजीपुरा में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस शहीद बिरसा मुंडा की शहादत का किया स्मरण

ग्राम पंचायत दामजीपुरा में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस शहीद बिरसा मुंडा की शहादत का किया स्मरण

 

 

भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा जमाई बिहार से विशेष संबोधन किया गया जिसका प्रसारण ग्राम पंचायत दामजीपुरा में आमजन को सुनने की व्यवस्था की गई थी

 

ग्राम पंचायत दामजीपुरा में 15 नवंबर को क्रांति सूर्य धरती आबा भगवान जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनकी शौर्यगाथा से ग्रामीणों को अवगत कराया गया ग्राम पंचायत दामजीपुरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम सभा के सदस्यों गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ग्राम पंचायत दामजीपुरा की सरपंच माननीय श्रीमती सुमन चौहान जनपद सदस्य संतोष चौहान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया जिसके पश्चात श्रीमती उषा ढीकारे द्वारा स्वच्छता एवं मादक पदार्थ निषेधता की शपथ दिलाई गई ग्राम सभा में विशेष आमंत्रित सदस्य गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधा रोपण किया गया
पेसा एक्ट अधिनियम एवं वन अधिकार अधिनियम पंचायत विकास सूचकांक उन्मुखीकरण से संबंधित प्रशिक्षण ग्रामीणों पंचायत सचिव हेमराज घोडसे से एवं मोबिलाइजर के द्वारा दिया गया ग्राम सभा में पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष सुशीला पाल नोडल अधिकारी अनिल कुर्मी चौकी प्रभारी संतोष नागवे पटवारी सोनू भुजारे एवं ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!