धरती आबा बिरसा मुंडा जी की गौरव गाथा युगों तक प्रेरणा देती रहेगी
दामजीपुरा/बिरसा मुंडा के 150 जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत दामजीपुरा की सरपंच श्रीमती सुमन संतोष चौहान के नेतृत्व में पंचायत के बेहड़ा भारगढ में जनजातीय गौरव दिवस के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम के महिला पुरुष ने हिस्सा लिया। इस ग्राम सभा में आदिवासी समुदाय के लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई
इस दौरान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर विस्तृत चर्चा एवं जानकारियां साझा की गई। पंचायत के मोबिलाइजर रितेश बकोरिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों के साथ लंबा संघर्ष किया भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा युगों तक प्रेरणा देती रहेगी वहीं ग्राम सभा में स्वच्छता तथा नशामुक्ति को लेकर शपथ लिया गया। वहीं ग्राम सभा की बैठक में जनजातीय समुदाय से जुडी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी,मनरेगा, पेंशन,नलजल सहित अन्य विभागों से सबंधित योजनाओं पर चर्चा किया गया ग्राम सभा में ग्राम के बुजुर्गों का सम्मान किया गया जनपद सदस्य श्री संतोष चौहान सचिव हेमराज घोरसे पेसा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष ब्रजलाल कास्देकर सद्दू उइके एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे