अटरू में.11 माह पूर्व मंडी व्यापारी के घर में चोरी की वारदात का खुलासा

बारां

अटरू

अटरू में.11 माह पूर्व मंडी व्यापारी के घर में चोरी की वारदात का खुलासा

50 लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा

2 आरोपी गिरफ्तार, चुराए गए 16 तोला सोना व 1 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद

 

बारां
बारां जिले की अटरू थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी राजकुमार
चौधरी ने बताया कि दिनाक 7 जनवरी 2024 को रात्रि में अटरु मे अज्ञात चोरो
द्वारा मंडी व्यापारी नवलकिशोर पुत्र राधावल्लभ निवासी स्टेडीयम गेट
सहकारी गोदाम के पास अटरु के घर मे घुसकर करीब 54 तोला सोना के आभुषण, 4
किलोग्राम चाँदी आभुषण एव नगदी 4,50000 को चुराकर लेकर गये थे। जिस
रिपोर्ट पर थाना अटरु पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी अटरु द्वारा
प्रारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चौधरी ने बताया कि
पुष्पेन्द्र आढा वृताधिकारी वृत अटरू के सुपरवीजन में छुट्टनलाल मीणा
थानाधिकारी अटरू मय जाप्ता व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से साईबर टीम व थाने
की विशेष टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा तकनीकी सहायता एंव
मुखबीरान की सहायता से चोरी के मुख्य आरोपी सुमित पुत्र सुन्दरलाल जाति
माली व अजय पुत्र सत्यनारायण जाति माली निवासी हाट चौक अटरु को गिरफ्तार
कर पुछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपीयों के कब्जे से चुराया गया करीब 16 तोला
सोना के जेवरात व 1 किलोग्राम चांदी के जेवरात जप्त किये गये है।
गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से अनुसंधान एंव बरामदगी के प्रयास जारी है ।
चोरी की वारदात मे सलिप्त अन्य आरोपियो के बारे मे भी अनुसंधान जारी है।
पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!