यातायात प्रभारी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल संघन जाँच अभियान चलाया गया l

यातायात प्रभारी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल संघन जाँच अभियान चलाया गया l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l

चंदवारा:कोडरमा यातायात प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में चंदवारा थाना SI विद्याभूषण राय के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चंदवारा थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। साथ ही जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया। इन दिनों जोरदार तरीके से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, वाहन चलाते वक्त मोबाइल से बात करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है. उनका चालान भी काटा जा रहा हैं। बिना हेल्मेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया। यातायात प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा बना रहे। इस दौरान वाहन जांच अभियान में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!