आर्यन वर्ल्ड स्कुल का वार्षिक क्रीड़ा का हुवा सफलता पूर्वक समापन..

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

 

#आर्यन वर्ल्ड स्कुल का वार्षिक क्रीड़ा का हुवा सफलता पूर्वक समापन..

 

 

रायगढ़ :  आर्यन वर्ल्ड स्कूल खैरपुर में 12 दिसंबर से निरंतर चल रहे वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का सफलता पूर्वक समापन हुआ। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महेश साहू, बीजेपी सक्रिय कार्यकता श्री अमित यादव, श्री बाळकृष्ण साहु, श्री मोहन गबेल, श्री नुतन पटेल, श्री जीतू टंडन, संस्था डायरेक्टर श्री एच. एल. यादव, डायरेक्टर महोदया श्रीमती सीमा यादव, समिति सदस्य मो. राशिद खान, श्री दीपक सिंह ठाकुर एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती अपर्णा कुमारी उपस्थित थे। जिला महामंत्री श्री महेश साहू के हाथों दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। क्रिकेट का शुभारम्भा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के हाथों किया गया। स्पोर्टस शिक्षक कुणाल सिंह द्वारा प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में बच्चों के ग्रेड अनुसार कई क्रीड़ा इव्हेन्ट आयोजित किये गये। 50 मी दौड़, 60 मी दौड़, मेंढक दौड, शंकु दौड़, जलेबी दौड,म्युजिक कुर्सी दौड,पार्टनर दौड़, गुब्बारा दौड, शतरंज, केरम, कबड्डी, खो-खो, बैडमिटन, क्रिकेट, तैकोंडो इत्यादि खेल खेले गये। छात्र-छात्राओं ने अपनी स्पर्धा की खुल कर प्रस्तुति की। क्रिकेट में अनन्त गुप्ता द्वारा लगातार छक्के बनाये जाने पर 501 रु की सराहनीय पुरस्कार श्री अमित यादव द्वारा प्रदान किया गया। विजेताओ को प्रमाण पत्र व पदक वितरण किया गए। पालकों में अपने बच्चों के स्पर्धा के प्रति प्रसन्नता देखने को मिली। मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर महोदय ने अपने भाषण में खेलो का महत्त्व पर प्रकाश डालते हुये बच्चो को प्रेरित किया। अंतत: तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा उत्सव सफलता पूर्वक सम्पन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!