रुदावल ( भरतपुर)
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन,
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम हनुमान मंदिर के पास स्थित हनुमान गौशाला में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक परमार द्वारा गौमाता को माला पहनाने और गुड़-खल खिलाने से हुई। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री महोदय के जन्मदिन का केक काटा गया। उपस्थित सदस्यों ने गौशाला में गायों को हरा गीला एवं सूखा चारा खिलाकर अपनी सहभागिता दी। इस चरण में सुरेश सोनी, रोहतास जादौन , भानु सिंह, पंडित कन्हैया, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ