टीकमपार चकबंदी से जनता नाखुश

भाटपार रानी देवरिया
ग्राम पंचायत टीकमपार में चकबंदी चल रहा है और जनता चकबंदी से नाखुश है क्योंकि जहां अंबेडकर पार्क बनना चाहिए वहां अंबेडकर पार्क नहीं बन रहा है । टीकमपार मैं क्या जरूरत है क्या जरूरत नहीं है इस पर कोई चकबंदी में कार्य नहीं किया जा रहा है । ग्राम पंचायत में एक भी फील्ड का मैदान नहीं है। लेकिन चकबंदी में फील्ड का मैदान नहीं मिला है। टीकमपार में एक शमशान घाट की जरूरत है वह भी टीकमपार चकबंदी में नहीं मिला है । टीकमपार में जनता को जहां रोड चाहिए वहां रोड नहीं मिल रहा है । जहां रोड की आवश्यकता नहीं है वहां रोड मिल रहा मिल रहा है इस चकबंदी में। टीकमपार जनता का कहना है कि ऐसा चकबंदी हम लोगों ने कभी नहीं देखा है ।जितनी जनता परेशान हो रही है अब जनता क्या करे क्या न करे, कहां जाएं कहां ना जाए जाए । टीकमपार की जनता रोज तहसील में इधर-उधर भटक रहे हैं। टीकमपार की जनता ने समाजसेवी दिव्यांशु मौर्या से लोगों ने अपनी बात रखी । दिव्यांशु मौर्य ने कहा कि ज्यादा परेशानी होने की कोई बात नहीं है इसके उचित से उचित कार्रवाई किया जाएगा।जनता परेशान ना होए । कुछ महीने बाद फिर से चकबंदी अध्यक्ष का चुनाव होगा। और अपने ग्राम पंचायत टीकमपार में एक नया चकबंदी का अध्यक्ष होगा । टीकमपार की जनता शांति बनाए रखें । परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है । दिव्यांशु मौर्य ने कहा कि गांव की जनता के लिए हमेशा लड़ते आ रहा हूं हमेशा लडूंगा और चकबंदी अधिकारी से मिलकर टीकमपार की जनता परेशानी उनके सामने रखेंगे