रुदावल ( भरतपुर) 1 जनवरी 2025
बिजली सप्लाई मे सुधार करने पर ग्रामीणों ने डिस्कॉम अधिकारियों का जताया आभार, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से मिलेगी राहत,

रुदावल–11 केवी फीडर बंसी पहाड़पुर पर जुड़े लखनपुर, रानपुर, जोतरोली, राजपुरा, नगला भारली, मोरोली डांग आदि गाव मे अधिक लोड व अधिक लंबाई होने के कारण किसानो को कम वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या थी। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को लेकर पूर्व से ग्रामीणों परेशान थे। कम वोल्टेज के कारण कई किसानों की मोटर भी जल चुकी थी। डिस्कॉम बयाना XEN विवेक शर्मा के संज्ञान में आने के बाद AEn रूपबास द्वारा प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया जिसकी तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद 11 KV बंसी पहाड़पुर पर जुड़े विद्युत लोड को कम किया गया है। आधा विद्युत लोड दूसरे फीडर पर शिफ्ट होने के बाद फीडर पर किसानो को सही वोल्टेज मिलने लगे हैं। फीडर का लोड विभाजित होने के बाद अच्छी बिजली आपूर्ति मिलने पर ग्रामीणों ने जयपुर डिस्कॉम के बयाना XEN विवेक शर्मा, AEn हुकुम सिंह, JEn शिव कुमार व कर्मचारियों का आभार जताया है वही इस मौके पर डिस्कॉम XEN ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ता बिजली की बचत करे साथ ही बकाया बिल राशि को समय समय पर जमा करते रहे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ये अच्छी योजना हैं। सोलर सिस्टम से ग्रीन ऊर्जा के साथ बिजली भी सस्ती मिलती हैं इसलिए घरेलु उपभोक्ता इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन कराए व घरों पर रूफ टाप सोलर लगाकर योजना का लाभ उठाए।इस मौके पर सियाराम ठेकेदार , अर्जुन पहलवान, बच्चू सिंह,रामवीर शर्मा, माधव, अजित सिंह, धीरज गुर्जर, पिटू गुर्जर, सोवरन सुजान सिंह , रामकुमार, थान सिंह, तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे।
रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ