कांग्रेस से बालेश्वर राठिया ने जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-1 से की दावेदारी

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

कांग्रेस से बालेश्वर राठिया ने जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-1 से की दावेदारी

कोरबा// नवयुवक युवा कांग्रेस नेता और वर्तमान सरपंच बालेश्वर सिंह राठिया ने आगामी जिला पंचायत चुनाव में क्रमांक-1से दावेदारी की है।उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा एवं सेवा को भी साझा किया।उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को समर्पित कर दिया है। पिछले 10 वर्षों से वे सरपंच पद पर पदस्थ हैं।
उनका उद्देश्य हमेशा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना रहा है। बालेश्वर राठिया ने अपनी उम्मीदवारी करते हुए कहा कि वे जिला पंचायत क्षेत्र -1 की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमेशा जनता के हित में काम किया है और वे भी उसी दिशा में काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!