राजाखेड़ा विचौला फीडर पर ठेका कर्मी राजबहादुर विद्युत सप्लायर के साथ दबंग लोगों ने की गाली गलौज और मारपीट

राजाखेड़ा विद्युत विभाग के बिचौला फीडर पर ठेका कर्मी राज बहादुर विद्युत सप्लायर तैनात था तभी अचानक विचोला गांव के दबंग लोग भोलाराम शर्मा पुत्र पातीराम शर्मा उसके अन्य दो साथी फीडर पर आए और पर्सनल काम के लिए लाईट लगाने को कहने लगे ठेका कर्मी राज बहादुर के द्वारा मना करने के बाद उसके साथ गाली गलौज मारपीट करना शुरू कर दिया वीडियो में स्वयं भोला शर्मा पुत्र पति राम शर्मा बिचौला बिजली की मशीन को बंद करते हुए नजर आ रहा है वैसे ही किसानों को कम लाइट मिल रही है उसके बाद दबंग लोग विद्युत फीडर पर जाकर जबरदस्ती लाइट काट रहे हैं इसका नुकसान किसानों को भुगतना पड़ रहा है ठेका कर्मी राज बहादुर के द्वारा तहरीर में बताया गया है कि सब स्टेशन के नजदीक स्थित मंदिर पर लगी हुई लाइट को चालू करने के लिए कहने लगे तथा इस मंदिर में झटका मशीन लगी हुई है जिसको चालू करना चाहते थे पूर्व में इस झटका मशीन से एक गाय की मृत्यु हो चुकी है मैंने दिन में मंदिर की विद्युत सप्लाई चालू करने से मना कर दिया तो इन तीनों व्यक्तियों ने मुझे गाली गलौज मेरे साथ मारपीट की तथा सरकारी फीडर को बंद कर दिया जिससे उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति बाधित हुई ।तथा दादागिरी कर अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए बिजली घर से सीधे ही झटका मशीन चालू करने लगा ठेका कर्मी राज बहादुर के द्वारा थाना राजाखेड़ा में तहरीर दर्ज कर ली गई है।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर की रिपोर्ट धौलपुर