प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का मध्य प्रदेश गौरव अवार्ड सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का मध्य प्रदेश गौरव अवार्ड सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

मोहम्मद इदरीश विरानी

बैतूल: प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ और दैनिक केसरिया हिंदुस्तान के संयुक्त तत्वाधान में भोपाल के राज्य संग्रहालय में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया योद्धाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सैकड़ों पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने की। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा और जनहित में सतत कार्यरत पत्रकारों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहा गया।

बैतूल के पत्रकारों को विशेष सम्मान
इस आयोजन में बैतूल जिले के पत्रकारों ने भी अपनी विशेष पहचान बनाई। बैतूल के प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में देवीनाथ लोखंडे,इदरीश विराणी,अल्केश धुर्वे, तोहिद विंध्यानी, मनोहर पचोरिया को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया और आशीष अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें
सम्मान समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज में पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकार समाज के दर्पण हैं। उनकी कलम में वह शक्ति है, जो समाज को दिशा दे सकती है। आज का यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि एक प्रेरणा भी है कि वे अपने दायित्व को और भी अधिक जोश और ईमानदारी के साथ निभाएं।”

मीडिया के योद्धाओं का हौसला बढ़ाने का प्रयास
भव्य समारोह में पत्रकारों के लिए यह सम्मान उनके हौसले को बढ़ाने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास था। प्रेस मिडिया पत्रकार कल्याण संघ के बैतूल के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह कहा, “यह सम्मान हमें और भी जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता है।” वहीं, राकेश सिंह ने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!