पूर्व केंद्रीय मंत्री दीलिप राय के 72वें जन्मदिन के अवसर पर हनुमान बाटिका में विशेष कार्यक्रम
राउरकेला के हनुमान बाटिका में पूर्व केंद्रीय मंत्री दीलिप रॉय के 72वें जन्मदिन के अवसर पर हनुमान बाटिका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
72वें जन्मदिन समारोह में हनुमान बाटिका ट्रस्ट, रोटरी क्लब, राउरकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स और के सभी अधिकारी शामिल हुए।श्री दिलीप राय के 72वां जन्मदिन मनाने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए उद्योग जगत, ब्राह्मण कल्याण समिति , लायंस क्लब ऑफ राउरकेला, मारवाड़ी यूथ फोरम, राजस्थान काउंसिल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बिहार सांस्कृतिक परिषद, त्रिशक्ति धाम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हनुमान बाटिका ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. साजन अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, गणेश बगेड़िया, एम. दयानकर, हनुमानबाटिका ट्रस्ट के महासचिव शुभ पटनायक, प्रमोद कुमार नाई, आरपी गुप्ता ने मुख्य दीप प्रज्वलित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीलिप रॉय के 72वें जन्मदिन के मौके पर केक काटकर जश्न मनाया गया राउरकेला से सुमित्रा देबी की रिपोर्ट r9bharat