भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पलस्या में पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का शुभारंभ

भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पलस्या में पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का शुभारंभ

रिपोर्ट: मोहम्मद इदरीश विराणी, भीमपुर

भीमपुर विकासखंड के ग्राम पलस्या में पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का भव्य शुभारंभ मंगलवार, 4 फरवरी को हुआ। कथा का आयोजन संत सिंगाजी महाराज मंदिर के सामने किया जा रहा है और यह 8 फरवरी, शनिवार तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कथावाचक और प्रवचन का समय

 

इस आध्यात्मिक कथा का वाचन सिंगाजी धाम खंडवा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री पप्पू महाराज जी के मुखारविंद से हो रहा है। वे प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रवचन देंगे और भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा में स्नान कराएंगे।

विशाल भंडारे का आयोजन

कथा समापन के उपलक्ष्य में 8 फरवरी, रविवार को दोपहर 1:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का सुअवसर मिलेगा।

भक्ति का महत्व और संतवाणी

कथावाचक श्री पप्पू महाराज जी का कहना है कि—
“जब भक्ति भोजन में प्रवेश करती है, तो वह प्रसाद बन जाता है। जब भक्ति पानी में प्रवेश करती है, तो वह अमृत बन जाता है। जब भक्ति घर में प्रवेश करती है, तो वह मंदिर बन जाता है, और जब भक्ति मन में प्रवेश करती है, तो वह व्यक्ति भी भक्त बन जाता है।”

ग्रामीणों का आह्वान

ग्राम पलस्या के सभी श्रद्धालुओं ने धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर संत श्री सिंगाजी महाराज परचरी पुराण के सत्संग में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।

इस परचरी पुराण कथा का आयोजन ग्राम पलस्या के भक्तों और सिंगाजी धाम खंडवा के संतों के सहयोग से किया जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का संचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!