भरतपुर 11 फरवरी
नदबई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

नदबई.भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कार्यकर्ताओं के सदस्यों द्वारा शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पुण्यतिथि पर पर उन्हें याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इस अवसर पर
शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कहा कि उनकी यह पुण्यतिथि हमें उनकी विरासत को आत्मसात करने एवं उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी ।उनका विचार हमें राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रेरित करता रहेगा।इस मौके पर पूर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ,ओमप्रकाश सिनसिनवार, पूर्व पार्षद लाई भईया, पूरन रौतवार, बालमुकुंद बिहारिया,दिलीप सिनसिनवार,विष्णुदत्त शर्मा, सुनील गुप्ता, रघुनंदन उपाध्याय, हर्ष लवानिया, नंदकिशोर खटीक,ओमवती लवानिया,देवेन्द्र शर्मा, हितेश ,महेश खंडेलवाल,रोहित पिप्पल, गोविन्द शर्मा, विशम्बर शर्मा, महेश,राजेश, प्रीति, नाहर सिंह सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे