खेलो इंडिया के तहत हरपुर गढवा पंचायत में खेल मैदान निर्माण कार्य का सील पूजन और कार्य शुभारंभ ।।
लगभग 9 लाख 90 हजार रुपए की लागत से बनेगा खेल मैदान।
मझौलीया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।
मंगलवार के दिन खेलो इंडिया के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बिहार द्वारा हरपुर गढवा पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय बिरवा के परिसर में लगभग 9लाख 90 हजार रुपए लागत राशि से खेल मैदान निर्माण कार्य के लिए सिल पूजन चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह वर्तमान मुखिया पति अली असगर ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पिता काट कर कार्य शुभारंभ किया । चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जीवन में खेलकूद का बहुत बड़ा महत्व है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता पौष्टिक खानपान खेलकूद और व्यायाम अति आवश्यक है। खेलो इंडिया के तहत केंद्र और बिहार सरकार युवाओं के स्वास्थ्य और स्वर्णिम जीवन के लिए प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का सौगात दे रही है। जिसमें युवा वर्ग नियमित रूप से व्यायाम दौड़ खेलकूद के माध्यम से अपने को स्वस्थ रखेंगे तथा सेना और पुलिस बहाली के लिए अपने को तैयार करेंगे । कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार पांडे ने बताया कि गढवा हरपुर पंचायत स्थित राजकीय उच्च विद्यालय बिरवा में लगभग 9 लाख 90 हजार रुपए की लागत से खेलो इंडिया के तहत मनरेगा योजना के सौजन्य से खेल मैदान निर्माण का सील पूजन चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह द्वारा किया गया । सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से युवा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा । और प्रकार के खेलकूद का आयोजन समय-समय पर इन खेल मैदान में आयोजित होता रहेगा। बड़े बुजुर्ग इन खेल मैदान में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करके अपने को तंदुरुस्त भी रखेंगे । शील पूजन और कार्य शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नेता मनमोहन तिवारी, महा मंत्री हेमंत मिश्रा, जन स्वराज के के पिनटु आलम , मुखिया पति अली असगर , शिबू तिवारी मन्ना साह , सरपंच फिरोज आलम आदि लोग शामिल थे ।