अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था), पटना (बिहार) का भोजपुर जिले में आगमन हुआ।

अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था), पटना (बिहार) का भोजपुर जिले में आगमन हुआ। उनके आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस कार्यालय, भोजपुर (आरा) का निरीक्षण किया, जहां पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

निरीक्षण के दौरान माननीय अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने जिले में आर्म्स रिकवरी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास एवं हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय के अंतर्गत कंट्रोल रूम, लेखा शाखा एवं अन्य विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इन शाखाओं की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

इसके अतिरिक्त, न्यू पुलिस लाइन, आरा में कार्यरत विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी कार्यप्रणाली, संसाधनों एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही पुलिस वाहनों का निरीक्षण कर उनकी उपलब्धता, संचालन एवं रखरखाव की समीक्षा की गई।

जिले की विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!