स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना।।

स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना।।

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक।।

मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।

 

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सेनुअरिया पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन, मुखिया ज्योति श्रीवास्तव, समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव,सरपंच नरेश पटेल, प्रखंड समन्वयक मधुसूदन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रह रथ को पंचायत के निर्धारित वार्डों में रवाना किया। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।घर-घर से कचरा उठाव कर एकत्रित किया जाएगा। यह कार्य योजना लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन करने हेतु पूर्ण किया गया है । सूखा कचरा के चिन्हित पदार्थ से एक नए पदार्थ का निर्माण किया जाएगा।मौके पर उपस्थित मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि यदि देश को स्वच्छ रखना है तो सबसे बहले गांव को स्वच्छ करना होगा।स्वच्छता से बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने पंचायत वासियों से अपील की है कि डस्टबिन में ही गीला और सूखा कचरा रखेंतथा पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। मुखिया ने बताया कि लगभग 7 लाख 48 हजार रुपये की लागत से कचरा संग्रह घर निर्माणाधीन है जो बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा । इस मौके पर पंचायत सचिव अंकिता कुमारी, कनीय अभियंता
अमित कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक राकेश कुमार यादव,उप मुखिया सूरज कुमार, चालक मोतीराम, अनिल राउत ,विक्रम दास, विनोद माली, मुकेश कुमार, वीरेंद्र पासवान ,मोटर महतो ,सुभाष कुमार,मंगल राम,लालमती देवी, कौशल्या देवी, राजू बैठा,राधेश्याम प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!