*पलामू सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी कैदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

ब्यूरो रीपोर्ट पलामू

*पलामू सेंट्रल जेल में हत्या के दोषी कैदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

पलामू सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे कैदी साबिर अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कैदी गढ़वा का रहने वाला था और 2023 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। उसे 2023 में गढ़वा जेल से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में जेल से कैदियों के भागने और आत्महत्या की घटनाओं ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!