राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,नई दिल्ली (जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार ) द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16.03.2025 से 31.03.2025)अंतर्गत जिला गंगा समिति, भोजपुर के तत्वावधान में दिनांक 25.03.2025 को जिले के गंगा प्रखंड के गंगा घाट से स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम से शुभारंभ हुआ , जिसमें मुख रूप से बड़हरा का महुली गंगा घाट,आरा का सलेमपुर गंगा घाट,शाहपुर का शिवपुर गंगा घाट पर बड़े पैमाने पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़हरा प्रखंड पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, गंगा ग्राम पंचायतों के स्वक्छ प्रेक्षक, स्वक्षता कर्मी समर्थन यू लोगों ने सहित रुप से श्रमदान किया।
3 बजे शाम से महामाया माई मंदिर प्रांगण से स्वच्छता संदेश साइकिल रैली को प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर, एवं मुखिया प्रतिनिधि हरि शंकर दुबे ,द्वारा झंडा दिखा रवाना किया । रैली में बच्चों द्वारा “हमसब ने यह ठाना है गंगा स्वच्छ बनाना है,गंगा की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे,हम करेंगे “आदि नारों से गुंजमान रहा। तत्पश्चात सलेमपुर घाट पर वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चला कर श्रमदान किया गया। जिसमे घाट पर मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं से नदी किनारे प्लास्टिक,पॉलीथिन नदी में साबुन और शैम्पू का प्रयोग न करने के लिए जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, भोजपुर के नेतृत्व जागरूकता अभियान चलाया गया।तत्पश्चात उपस्थित अभी अतिथियों ने गंगा घाट पर पौधा रोपण किया सभी लोगों ने गंगा स्वच्छता के लिए शपथ लिया।तत्पश्चात सभी ने सामूहिक रूप विधिवत मोक्षदायनी मां गंगे गंगा जी का पूजा अर्चना कर गंगा आरती की शुरुआत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण अभिकरण के निर्देशक द्वारा बताया गया हमे नदी स्वच्छता के साथ साथ शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जाए और स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़ चढ़ कर भाग ले।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला ग्रामीण अभिकरण के निदेशक ने कहा कि द्वारा बताया गया कि स्लेमपुर घाट पर आज गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस गंगा आरती में हम सभी नदी को गंदा नहीं करना चाहिए हमें मोक्ष दायिनी गंगा गंगा में अपना पाप धोने के उद्देश्य से नहीं आना चाहिए बल्कि गंगा को आस्था के जरिए गन्दगी से बचाना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, आदि सहित स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला समन्वयक रंजन बैठा जिला समन्वयक विनय कुमार आईटीसी समन्वयक भी कुमार प्रखंड से समन्वयक राकेश कुमार कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार दुबे ,प्रवेकछक सोनू दुबे, विकास कुमार सुनील कुमार गणेश कुमार, कार्यक्रम को सफल बनाने में महुली गंगा घाट की आरती की पूरी टीम हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन सिंह मनीष कुमार सिंह कुंदन कुमार सिंह मनु कुमार सिंह पीयूष कुमार राजा कुमार अमन कुमार सुंदरम कुमार,सोनू गॉड मुरारी तिवारी,मनीष तिवारी राजा कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।