मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्तों का पुतला फूंका।

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्तों का पुतला फूंका।

 

उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को सेंट्रल जेलों से जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्तों का समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गृह उप तहसील लखनपुर पर पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया है। महेश लखनपुर ने बताया की लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बार बार सेंट्रल जेलों से अपराधी जान से मारने की खुले आम फोनों से धमकियाँ दे रहे हैं ये प्रशासन एवं आमजनता के लिए गंभीर चिंता का बिषय है ऊधर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की धमकियां देने वाले अपराधियों को कठोर दंड दिलवाया जाऐ साथ ही प्रदेश की सभी सेंट्रल व अन्य जेलों मे जैमर लगवाया जाऐ जिससे कोई फोन ही काम ना करे जिससे अन्य कोई अपराधियों द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
रिपोर्टर राहुल डागुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!