संस्कार भारती ने विक्रम संवत पर राहगीरों का किया स्वागत

संस्कार भारती ने विक्रम संवत पर राहगीरों का किया स्वागत

 

धौलपुर। बजरिया रोड पर कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2082 और नव दुर्गा महोत्सव के उपलक्ष में आने-जाने वाले लोगों के वाहनों पर भगवा पताकाएं लगाकर, भगवा दुपट्टा पहनाकर व तिलक और मिष्ठान के माध्यम से नागरिकों का स्वागत करते हुए उन्हें मंगलकामनायें दीं गईं। संस्कार भारती के जिला संयोजक मुकेश सूतैल ने बताया कि समाजसेवी राहुल सिंघल के नेतृत्व में नया विक्रमी संवत मनाया गया। इस अवसर पर राहुल सिंघल ने नागरिकों को बताया कि यही संवत पूर्णत वैज्ञानिक तथा धार्मिक है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हर काम में इसी कलैंडर का प्रयोग किया जाता है और यही परंपरा व संस्कृति भारत के गौरव को बढाती है। मुकेश सूतैल ने बताया कि ईसवी कैलेंडर की अपेक्षा विक्रमी कैलेंडर को सभी शुभ कार्यों के लिए प्रयोग में लाया जाता है, अत इस दिन सभी लोगों को नए वर्ष का स्वागत बड़े ही धूमधाम से करना चाहिए। इस अवसर पर प्रखर गड़ेंचिया, लक्ष्मीनारायण झा, स्नेह गर्ग, शुभम सिंघल, दीपू कुशवाह, बलवीर सिंह राना, राजेश शर्मा, अंकित सिंघल सहित अनेक लोगों ने नागरिकों को नए वर्ष की मंगलकामनायें दीं। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!