अधीक्षक अभियंता जेवीवीएनएल राजेश कुमार वर्मा और अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता आनंद तिवारी, विशेष रिकवरी ऑफिसर गोपाल सैनी और कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल

एवम् कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा के द्वारा आज दिनांक 30/3/25 दिन रविवार को बकाया वसूली अभियान चलाया गया जिसमें 3 ट्रांसफार्मर को करीब 3.6 लाख की बकाया राशि पर उठा कर भण्डार शाखा में जमा कराया गया एवं 28 कनेक्शन करीब 12 लाख की बकाया राशि पर डीसी किए गए साथ ही करीब 10 लाख रुपए मौके पर ही जमा किए गए, साथ ही सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने लोगों को कहा कि वे अपना विद्युत बिल समय से जमा कराए अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही उपभोक्ताओं को कहा कि अगर किसी के विद्युत बिल में कोई गलती, त्रुटि है तो कल दिनांक 31/3/25 ,दिन सोमवार को कार्यालय सहायक अभियंता राजाखेड़ा में जनसुनवाई कैंप लगाया जा रहा है जिसमें अपने विद्युत बिलों का शुद्धिकरण करवा कर लाभ ले सकते हैं।