भरतपुर 14 अप्रैल
नदबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर मनाई डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती
नदबई. भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नदबई के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अम्बेडकर मूर्ति पर दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार वक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दृष्टिकोण, उनकी विचारधारा मानववादी रही है। उनका उदेश्य शोषित, पीड़ित एवं दलित समाज का विकास करना एवं उन्हें उनके मानव अधिकारों से सजग कराना एवं मानवीय अधिकार दिलाना था।
मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कहा कि उनके चिन्तन में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता व न्याय के दर्शन होते है उन्हीं के सपनों को साकार करने मे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलते हुए अंत्योदय एवं देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इस हेतु प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला मंत्री उमेश पाराशर रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अशोक उपाध्याय , सहसंयोजक बालमुकुंद बिहारिया, ओमप्रकाश सिनसिनवार , जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह , जिला मंत्री दुर्गेश बूटौलिया, पूर्व पार्षद हरिशंकर उपाध्याय उर्फ लाई भईया, चरण सिंह कोली , बबलू सोनी , विष्णुदत्त शर्मा ,रोहित पिप्पल , प्रेम बिहारिया, नंदकिशोर खटीक , गिरधर जाटव,अतुल गोयल , श्याम सुंदर जाटव , महेश कटारा ,सुरेंद्र सिंह , परशुराम बिहारिया ,सुरेश जौहरी , ओमप्रकाश सैन, रनधीर सिंह , प्रेम पिप्पल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे