सोनिया और राहुल सहित कांग्रेसी नेताओं को राष्ट्र की संपत्ति लूटने का अधिकार नहीं:—अंकित चेची

सोनिया और राहुल सहित कांग्रेसी नेताओं को राष्ट्र की संपत्ति लूटने का अधिकार नहीं:—अंकित चेची
…………..
भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का जलाया पुतला
…………………….

 

जयपुर,  नेशनल हेराल्ड केस में 2 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले मामले में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को छोटी चौपड़ पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला जलाया। चेची ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं को देश की संपत्ति और धन को लूटने का अधिकार नहीं है। 1937 में नेशनल हेराल्ड शुरू हुआ था उस समय 5000 शेयर होल्डर थे, यह संपत्ति स्वतंत्रता सेनानियों की है किसी खानदान की जागीर नहीं है। 50 लाख रुपए में 90 करोड़ का राइट ऑफ हो जाना और करोड़ों की संपत्ति एक अनजानी सी कंपनी के हाथ चले जाना, यहीं ‘गांधी मॉडल ऑफ डेवलपमेंट’ है। सोनिया जी और राहुल जी बेल पर है। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी, केवल इतना कहा है कि व्यक्तिगत उपस्थिति में छूट है। 4 साल से कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं अब बेबुनियाद बयान बाजी कर रहे हैं। लेकिन देश की जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से अपना काम कर रही है।

युवा मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुरूवंशी ने बताया कि नेशनल हेराल्ड केस में जांच एजेंसियां अपना कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बिना बात के हंगामा और विरोध कर रहे है। इन कांग्रेसियों को जांच में सहयोग करना चाहिए। राष्ट्र की हजारों—करोड़ों की प्रॉपर्टी को एक परिवार के लोगों ने षडयंत्र पूर्वक कब्जा कर लिया और अब जब जांच की जा रही है तो हंगामा किया जा रहा है, लेकिन मोदी सरकार में कानून अपना काम कर रहा है, करेगा और करता रहेगा। भाजपा युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री अमित कुमार नारनोलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, लोहित सिंह चौहान, विशाल पार्थ, कमल स्वामी, डेनपाल सिंह सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जयपुर ब्यूरो चीफ राजीव सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!