सांकेतिक धरने द्वारा सरकार का किया ध्यानाकर्षण।

उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे नायब तहसीलदार दीपा यादव को आदेशों की प्रतिक्षा मे करने पर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के सानिध्य में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उप तहसील परिसर पर सांकेतिक धरना देकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया। महेश लखनपुर ने बताया की नायब तहसीलदार दीपा यादव निष्पक्ष एवं निर्भीक,कर्तव्यनिष्ठ लोकसेवक थी चाहे रास्ता खोलो अभियान हो,फार्मर रजिस्ट्री अभियान हो, जनसुनवाई हो या अन्य किसानों के राजस्व कार्य हो सभी मे अपने दायित्व को बखूबी निभाया। उनकी बहाली की मांग सरकार से की है इस अवसर पर सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर