एसडीओ ने आदिम जनजाति तथा अन्य जरुरतमंद एवं वृद्धजनों को दिया कंबल

सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह द्वारा कंबल वितरण किये जाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने आज सदर प्रखंड के सुआ गांव के परहिया टोला पहुंचे, जहां आदिम जनजाति के परिवारजन रहते हैं। एसडीओ ने यहां आदिम जनजाति एवं अन्य परिजनों के सुयोग्य श्रेणी के 20 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया।

कंबल वितरण कर जब वे गाड़ी पर सवार होकर चले ही थे कि कुछ ही दूरी पर एक ऐसी औरत पर नजर पड़ी, जिसकी उम्र तो बहुत नहीं थी, लेकिन वह हाथों के बल खड़े बढ़ रही थी। एसडीओ कुछ समझ पाते कि उनकी गाड़ी उस महिला के करीब जा पहुंची। एसडीओ ने तत्काल अपने चालक से गाड़ी रूकवाई तो देखा कि महिला दिव्यांग है। उसके दो पैर नहीं है। एसडीओ द्वारा पूछे जाने पर महिला ने अपना नाम सुचिता कुंवर बताया। एसडीओ ने महिला को कंबल दिया। कंबल पाकर महिला खुश हो गई। उसे यह लगा कि कोई पदाधिकारी उन्हें घर आकर कंबल दिया। महिला ने एसडीओ को न केवल धन्यवाद किया, बल्कि इस पुनीत कार्य के लिए काफी भी दुआएं दी। उसने कहा कि घर तक आकर किसी पदाधिकारी द्वारा कंबल दिया गया, यह बड़ी बात है। कंबल से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी। एसडीओ ने आदिम जनजाति परिवार के लोगों के साथ-साथ अन्य जरुरतमंद एवं वृद्धजनों को कंबल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!