कोटा – कनवास
कोटा कनवास में चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई।
आरोपी और युवक के बीच बाइक शोरूम के बाहर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्साए आरोपी ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
घटना के बाद तनाव की स्थिति हो गई है। विरोध में आक्रोशित लोगों ने एक दकान में आग लगा दी बाजार बंद !
घटना के बाद तनाव की स्थिति हो गई है। विरोध में आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। बाजार बंद करवाकर दुकानों के बाहर टायर जलाए।
संदीप के शव को रखकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने सांगोद-कनवास रोड और दरा-सांगोद रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। पुलिस विरोध कर रहे लोगों को समझाने में जुटी है।
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया- घटना से गुस्साए व्यापारियों और लोगों ने एक टपरी (दुकान) में आग लगा दी।
पंकज राठौर