प्राण घातक हमले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल की बरामद,राजाखेड़ा पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा
राजाखेड़ा ———- पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर राहुल प्रकाश शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन तथा राजेश शर्मा सीओ वृत्त मनिया के निकटतम सुपरवीजन में राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्राणघातक हमले के आरोप में फरार दो अभियुक्त ध्रुव उर्फ घंटोली पुत्र रामसहाय, भीकमसिह उर्फ दाउजी पुत्र विधाराम को गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर राजाखेड़ा थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में दिनांक 10.05.2025 को एक तहरीर रिपोर्ट पेश की मुरारी लाल पुत्र जगदीशप्रसाद उम्र 50 वर्ष जाति ठाकुर निवासी मुहुअनकापुरा थाना राजाखेडा जिला धौलपुर द्वारा तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया दिनाकं 07/05/2025 समय रात 8.30 बजे की घटना है। मेरा ट्यूवबेल ग्राम महुअनकापुरा थाना राजाखेडा में स्थित है। में अपने ट्यूबबेल पर अपने दोस्तो के साथ दाल रोटी बना रहा था तभी भीकमसिहं उर्फ दाऊजी पुत्र विध्याराम जाति ठाकुर निवासी गढी आछेलाल थाना राजाखेडा एवं ध्रुव उर्फ घन्टोली पुत्र रामसहाय जाति ठाकुर निवासी धारापुरा व 2-3 अन्य व्यक्ति तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आते ही भीकमसिहं उर्फ दाऊजी, ध्रुव उर्फ घन्टोली ने अबैध हथियारों से फायर किये। जान बचा कर खेतों की तरफ भागे। भीकमसिहं उर्फ दाऊजी ने पिस्टल से हमारे ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किये जो मेरे साथी संजय सिसोदिया के वांये हाथ के कन्थे पर लगी। उक्त मुल्जिमान घटना कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गये। जिस पर थाना हाजा पर मुकदमा दर्ज किया गया। थानाधिकारी रामकिशन यादव पु.नि. के नेतृत्व में टीम गठित कर मुल्जिमान की तलाश की गई ।सम्भावित स्थानों पर सरगमी से तलाश की गई। दिनाकं 17.05.2025 को मन थानाधिकारी के नतृत्व में टीम गठित कर मुल्जिम ध्रुव उर्फ घंटोली पुत्र रामसहाय जाति ठाकुर उम्र 28 साल निवासी धारापुरा थाना राजाखेडा जिला धौलपुर ,भीकमसिह उर्फ दाउजी पुत्र विधाराम जाति ठाकुर उम्र 34 साल निवासी गढी आछेलाल थाना राजाखेडा जिला धौलपुर को वाद अनुसन्धान प्रकरण हाजा में गिरफ्तार किया गया है। अनुसन्धान के दौरान गिरफ्तारशुदा मुल्जिम ध्रुव उर्फ घन्टोली से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्पेलन्डर नं. आरजे 11 एसक्यू 7609 को प्रकरण में वरामद की गई है।थानाधिकारी रामकिशन यादव के साथ ए एस आई वीरेंद्र सिंह, रामरतन कांस्टेबल, सतीश कुमार कांस्टेबल आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा