बाइक में आग लगने से बाइक जलकर खाक,क्षेत्र में फैली अफरा तफरी

पंकज राठौर
बारां न्यूज़

 

बाइक में आग लगने से बाइक जलकर खाक,क्षेत्र में फैली अफरा तफरी

 

एंकर-बारां शहर के सब्जिमंडी स्थित कोतवाली के समीप नेहरू पार्क के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।यह घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल पार्क के बाहर खड़ी थी। आग लगने से मोटरसाइकिल को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहगीरों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना पर मौजूद गोपाल मित्तल ने बताया बाइक श्री जी मंदिर की और से आई थी वाहन चालक ने बाइक खड़ी कर के कुछ घरेलू सामान लेने के लिए गया ही था इतने में बाइक में आग लग गई आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। भीषण गर्मी के चलते जगह जगह आग जानी की घटना बड रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!