उपखंड अधिकारी ने किया पीएचसी समौना का औचक निरीक्षण,स्वच्छता और सेवाओं पर जताई संतुष्टि।

राजाखेड़ा —- राजाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत समौना में उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) समौना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब रूम, डिलीवरी रूम, मेडिसिन स्टोर, दवा वितरण कक्ष, शौचालय सहित संपूर्ण परिसर के अंदर और बाहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।स्वच्छता व्यवस्था को संतोषजनक पाते हुए एसडीएम ने स्टाफ की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जो बच्चे अब तक नियमित टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें रूटीन टीकाकरण दिवस पर अनिवार्य रूप से टीके लगाए जाएं। उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा ने स्वास्थ्य केंद्र में मैन गेट लगवाने को भी निर्देश दिया।निरीक्षण के समय चिकित्सा प्रभारी डॉ. ताराचंद ब्राह्मी के साथ मोहन प्रकाश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, राजकुमारी, राहुल राणा, समाकोरी नायक, विजय लक्ष्मी, अमरीश शर्मा सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा