करगली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एमएमडीआर एक्ट के प्रति जागरूकता अभियान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

करगली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एमएमडीआर एक्ट के प्रति जागरूकता अभियान’

 

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र के करगली में अवैध खनन, कोयला के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को एमएमडीआर एक्ट के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। 16 सितंबर 2026 बुधवार को आयोजित इस अभियान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को समझाया गया कि बिना वैध अनुमति खनिज का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण कानून के दायरे में आता है तथा इसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है। एमएमडीआर एक्ट की धारा 23C राज्य सरकारों को अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए नियम बनाने का अधिकार देती है।कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अवैध कोयला खनन एवं तस्करी जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी संबंधित सुरक्षा एवं प्रशासनिक एजेंसियों को दें। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जीरो कोल लीकेज के उद्देश्य को प्रभावी बनाने के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की भागीदारी एवं जागरूकता भी आवश्यक है।इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरल एवं प्रभावी तरीके से कानून की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई। इस अवसर पर सीआईएसएफ के अधिकारी एवं बल सदस्य, सीसीएल प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!