बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बोकारो में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त,राजस्व को हो रहा था नुकसान
उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज चिरा चास थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा था।
जानकारी के अनुसार चिरा चास से तलगड़िया जाने वाले पथ पर भलसुंधा के समीप खनन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।खान निरीक्षक अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक द्वारा बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अवैध परिवहन के कारण सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। पेपर नहीं मिलने के कारण विधिवत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर चिरा चास थाना को सुपुर्द कर दिया गया अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन और अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।