बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा में VB-G-RAM-G को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कथारा में विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत कार्यालय कथारा द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभा 16 सितंबर 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय VB-G-RAM-G यानी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण था। यह बैठक गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो के ज्ञापांक 2416 / VB-GRAMS दिनांक 03/09/2026 के आदेश के आलोक में बुलाई गई थी।
पंचायत सचिवालय के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता मुखिया श्रीमती पूनम देवी ने की। बैठक में ग्राम सेवक किशोर कुमार, रोजगार सेवक कुंदन कुमार सिंह, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक रीना रंजन भारती सहित सभी सेविका, आंगनबाड़ी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहीं।इसके अलावा कथारा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत स्तरीय कर्मी, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, JSLPS सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।