पीएफ दिलाने की मांग को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

बसेड़ी।

पीएफ दिलाने की मांग को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका बसेड़ी के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा उन्हें 3 वर्ष का पीएफ एवं 12 दिन के वेतन का भुगतान नही होने पर बसेड़ी उपखंड अधिकारी सुधारानी मीणा को ज्ञापन सोपा है।
दिए गए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका बसेड़ी के सफाई कर्मचारियों का 3 वर्ष का पीएफ एवं 1 फरवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 तक 12 दिन का भुगतान नहीं दिया गया है।जिसको लेकर उन्होंने कई बार ठेकेदार को अवगत कराया है लेकिन ठेकेदार द्वारा उन्हें पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है।
सफाई कर्मियों ने बताया कि 7 दिन के अंदर 3 वर्ष का पीएफ एवं 12 दिन का भुगतान नहीं किया गया तो वह कार्यबहिष्कार करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी
ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार, करन, प्रमोद, राम लखन, सत्यवीर, बबलू, गोविंद, राहुल, रिंकू, दीपक, आकाश, राघवेंद्र, राणा, रग्गो, रघुवीर एवं कमल सिंह सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!