भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने नाहिला पंचायत में आयोजित शिविर का लिया जायजा
राजाखेड़ा। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा कैंप आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत राजाखेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नाहिला में शनिवार को शिविर आयोजित किया गया जिसमें भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने शिविर का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे है जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलना चाहिए सरकार का प्रयास है कि आम आदमी को उसके घर ही समस्याओं का निराकरण मिल सके उस उद्देश्य से कार्य करने की आवश्यकता है, साथ ही शिविर में मौजूद आमजन से संवाद करते हुए मौके पर लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से निराकरण की बात कही।
इस दौरान शिविर में शिविर प्रभारी टिकेंद्र सिंह, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आनंद तिवारी, विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा